कोर्ट के सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के अलावा न्यायाधीश जे चेलमेश्वर न्यायाधीश रंजन गोगोई न्यायाधीश मदन बी लोकुर और न्यायाधीश कुरियन जोसेफ के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। करीब 10 से 15 मिनट तक सभी न्यायाधीशों के बीच बैठक हुई।
आपको बता दें कि ये बैठक कल ही होने वाली थी। लेकिन न्यायाधीश चेलमेश्वर की तबीयत खराब होने के कारण वे बुधवार को छुट्टी पर थे। जिस वजह से बैठक नहीं हो पाई।
गौरतलब है कि 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ न्यायाधीश जे चेलमेश्वर न्यायाधीश रंजन गोगोई न्यायाधीश मदन बी लोकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाए थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।