इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू बोले- स्वर्ग में बना है भारत-इजरायल का रिश्ता
(DELHI, DELHI) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू अपने भारत यात्रा के चौथे दिन गुरूवार को सबसे पहले यहां के शीर्ष उद्यमियों से मिले। ताज होटल में आयोजित भारत-इजरायल व्यावसायिक सम्मेलन के दौरान नेतन्याहू भारत और इजरायल का संबंध अप्रत्याशित ऊंचाई पर पहुंच रहा है और दोनों के बीच असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह शानदार दोस्ती की एक शुरूआत भर है।
उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल ये दो ऐसे लोकतंत्र हैं जो स्वतंत्रता से प्रेम करते हैं और इन दोनों की जोड़ी स्वर्ग में बनी है।
नेतन्याहू ने कहा कि 'हम इस्राइल में भविष्य का निर्माण कर रहे हैं आप भारत में भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। एक साथ हो कर आप वहां ज्यादा जल्दी पहुंचोगे और काफी आगे पहुंचोगे। उन्होंने कहा कि इनोवेशन अपने आप नहीं होता। कुछ होता भी है। लेकिन इसे विकसित किया जा सकता है इसे बढ़ावा दिया जा सकता है। इसे हतोत्साहित भी किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार का और मेरी अपनी सरकार का काम आपको प्रतिस्पर्धात्मक लाभ तथा नवोन्मेष की क्षमता को अवसर देना है।
नेतन्याहू ने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच साझेदारी कमाल कर रही हैं। यह मेरे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच गहरे मित्रवत रिश्ते के पहले चरण पर है। नेतन्याहू ने कहा कि वे आईक्रिएट भी गए जहां पर समस्या का हल करने के लिए तेज यंग ब्रिलिएंट माइंड्स यहां पर आते हैं। उन्होंने कहा कि मैं खासकर 14 वर्ष के युवा से बेहद प्रभावित था। वह एक स्लमडॉग मिलेनायर था। उसने ड्रोन बनाया है जो आसमान में जाकर लैंडमाइंस को पहचानता है। इससे हमारी जान बचती है।
इस सम्मलेन में शीर्ष व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां अजय परिमल राहुल बजाज आदी गोदरेज हर्ष गोयंका आनंद महिंद्रा दिलीप सांघवी अशोक हिन्दुजा अतुल पुंज और चंदा कोचर शामिल थीं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।