(India)
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसबार पाकिस्तान की तरफ से सीमा के पास रहने वाले आम लोगों को निशाना बनाया गया है। रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है। हमले में 4 लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि बीएसफ के जवानों ने भी पाक की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से सीजफायर उल्लंघन में बीएसएफ की 78वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल ए सुरेश शहीद हो गए थे। शुक्रवार को भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने 30 से 40 जगहों को निशाना बनाया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।