कासगंज में उपद्रवियों ने फिर की आगजनी
(India) यूपी के कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा रैली के दौरान शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी सुबह-सुबह उपद्रवियों ने फिर आगजनी की। इन उपद्रवियों ने कासगंज की एक दुकान में आग लगा दी। बवाल के बाद जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं और धारा-144 लगा दी गई है। कासगंज में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस समेत पीएसी, रैपिड ऐक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनात कर दी है। जिले में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है क्योंकि विडियो आदि के जरिए अफवाहों का बाजार गर्म है। प्रशासन चाहता है कि किसी भी अफवाह से अब स्थिति न बिगड़े, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
एडीजी एलओ आनंद कुमार ने बताया कि हालात काबू करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल कासगंज भेज दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी वहां कैंप कर रहे हैं। हिंसा और बवाल के आरोपितों को चिह्नित कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। अभी तक वहां एक युवक की मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।