कासगंज हिंसा- बरेली डीएम को सीएम योगी ने किया तलब, फटकार पड़ी तो हटाई सोशल पोस्ट
(DELHI, DELHI) कासगंज हिंसा को लेकर डीएम की फेसबुक पोस्ट ने बरेली से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक हंगामा बरपा दिया है। मोदी और योगी सरकार पर तंज कसने वाले डीएम के कई पोस्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है। सरकार की फजीहत होने पर लखनऊ से पड़ी फटकार के बाद डीएम बरेली राघवेंद्र विक्रम सिंह ने 28 जनवरी को फेसबुक पर की गई अपनी पोस्ट को हटा लिया है। इतना ही नहीं उन्हें मुख्यमंत्री ने तलब भी किया है।
शनिवार रात करीब दस बजे डीएम बरेली राघवेंद्र विक्रम सिंह ने कासगंज में हिंसा के बाद बरेली पर टिप्पणी करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि अजीव रिवाज बन गया है। पहले मुस्लिम मोहल्लों में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये घुस जाओ फिर हंगामा करो। क्या वे पाकिस्तानी हैं। ऐसा ही बरेली के अलीगंज इलाके के खैलम में हुआ था।
डीएम की फेसबुक टिप्पणी के बाद बरेली की सियासत में भी हंगामा मच गया है। डीएम से नाराज भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को भेजी है। भाजपा संगठन से लेकर सरकार तक खलबली मचने के बाद लखनऊ से डीएम की फटकार लगाई गई। जिसके बाद डीएम ने अपनी विवादित पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।