(India)
राजस्थान में अजमेर, अलवर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। ये तीनों सीटें पहले बीजेपी के पास थीं। कांग्रेस के लिए ये रिजल्ट संजीवनी की तरह हैं। इस जीत से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का कद और बढ़ गया, उनके नेतृत्व को भी ताकत मिली। उधर, मुख्यमंत्री वसुंधरा के लिए ये हार वॉर्निंग की तरह। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस में नेताओं ने ये चुनाव एकजुटता और स्ट्रैटजी बनाकर लड़े। चार साल में ही एंटीइनकमबेंसी इतनी बढ़ गई कि सारे समीकरण उल्टे हो गए। अलवर सीट पर 2014 में बीजेपी के महंत चांदनाथ ने कांग्रेस के भंवर जितेंद्र सिंह को दो लाख 83 हजार वोटों के रिकॉर्ड अंतर से हराया। वहीं अजमेर लोकसभा में बीजेपी के सांवरलाल जाट ने सचिन पायलट को और मांडलगढ़ विधानसभा में बीजेपी की कीर्ति कुमारी ने विवेक धाकड़ को हराया था। अब अजमेर में बीजेपी 84414 और अलवर में 196496 वोटों से हार गई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।