गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इससे संबंधित बॉम्बे हाई कोर्ट की दो याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित कर लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षकारों से कहा था कि वह लोया मामले में ऐसे दस्तावेज जुटाएं जिन्हें अभी तक जमा नहीं किया गया है और उन्हें कोर्ट को सौंपें। कोर्ट ने याचिकाओं में उठाये गये मुद्दों को 'गंभीर बताते हुये कहा हमें सभी दस्तावेज बहुत ही गंभीरता से देखने होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने जज लोया की मौत के मामले में किसी भी याचिका पर सुनवायी करने से सभी हाई कोर्ट को रोक दिया।
सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई के दिवंगत जज बी एच लोया की मौत की जांच को लेकर मीडिया में काफी चर्चा रही। पहले जज लोया की मौत को संदिग्ध बताया गया। फिर उनके बेटे अनुज लोया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनके पिता की मौत में साजिश की आशंका नहीं है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।