बजट सत्र- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में चर्चा आज, पीएम मोदी दे सकते  चर्चा का जवाब
(DELHI, DELHI) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा लोकसभा में आज मंगलवार को प्रश्नकाल के बाद होगी। अगर चर्चा आज ही पूरी हो जाती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चर्चा का जवाब दे सकते हैं। चर्चा पूरी न होने की स्थिती में पीएम का जवाब कल बुधवार दोपहर हो सकता है।

अपने जवाब में पीएम मोदी बजट समेत सरकार की नीतियों पर बोल सकते हैं। आज के सत्र में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर चर्चा हो सकती है। ऐसी उम्मीद इसलिए जताई जा रही है क्योंकि राष्ट्रपति के अभिभाषण इस मुद्दे का जिक्र हुआ था। वहीं लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्रालय से और सुरक्षा से जुड़े सवालों का जवाब दे सकते हैं।

माना यह भी जा रहा है कि सरकार की सहयोगी पार्टी टीडीपी बजट को लेकर लोकसभा में हंगामा कर सकती है। टीडीपी ने कल सोमवार को ही संकेत दे दिए थे कि बजट में आंध्रप्रदेश को नजरअंदाज किए जाने पर सरकार का ध्यान खिंचने के लिए लोकसभा में हंगामा करेगी।

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए चार जवानों के मामले को कांग्रेस सदन में उठा सकता है। नोएडा का कथित एनकाउंटर और उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा कर सकती है।

बजट सत्र: BJP अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- पकौड़े बेचना शर्म की बात नहीं, ये बेरोजगारी से बेहतर
9 फरवरी से तीन देशों की यात्रा पर PM मोदी, UAE में रखेंगे मंदिर की आधारशिला

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।