राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में कल मंगलवार को चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के जवाब के बाद आज प्रस्ताव को सदन में पारित कराया जाएगा जहां भाजपा नीत सरकार को बहुमत है।
सूत्रों ने बताया कि सरकार गुरुवार को कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है. लोकसभा में कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘पकौड़े बेचने वालों’’ से संबंधित टिप्पणी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विपक्षी दलों ने जहां इस बयान को लेकर रोजगार के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल ‘‘पकौड़े बेचने वालों’’ का अपमान कर रहे हैं।
भाजपा सदस्य प्रह्लाद जोशी ने इस संदर्भ में एक इंजीनियरिंग स्नातक का उदाहरण दिया जिन्होंने ऐसा अल्पाहार बेचकर पैसा कमाया। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कल राज्यसभा में कहा था कि बेरोजगार रहने से अच्छा है पकौड़ी बेचकर आजीविका चलाना।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।