संसद के बजट सत्र मे विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
(DELHI, India) संसद के बजट सत्र मे सदन की कार्यवाही आज हंगामे के साथ शुरू हुई। हंगामा प्रधानमंत्री के बुधवार को राज्यसभा में दिये बयान पर हुआ। जिसके बाद आज जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही विपक्ष नारेबाजी कर हंगामा करने लगा। राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद पीएम से माफी की मांग पर अड़ गए। पहले हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। फिर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद दूसरा बार भी हंगामा हुआ और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस बार स्थगन आंध्रप्रदेश को विशेष पैकेज दिए जाने की मांग पर विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण हुआ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।