गुजरात और राजस्थान उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से ये बातें साफ हो गई हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में बेहद कठिन परिस्थिति में कांग्रेस ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और हाल ही में राजस्थान में हुए उपचुनावों में भी पार्टी को शानदार सफलता मिली। इससे पता चलता है कि हवा का रुख बदल रहा है। वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह उम्मीद भी जताई कि कर्नाटक में पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। आपको बता दें कि मौजूदा समय में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और जल्द ही वहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने बेटे और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना बॉस बताया। सोनिया गांधी ने राहुल गांधी पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि अब वह मेरे भी बॉस हैं, इसको लेकर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि आप सभी उनके साथ उसी समर्पण, वफादारी और उत्साह के साथ काम करेंगे जैसा कि मेरे साथ किया था।
सोनिया गांधी ने केंद्र की एनडीए की सरकार को सिर्फ जुमलेबाजी और भाषणबाजी वाली सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि लोग पीएम मोदी से भाषण नहीं नौकरी चाहते हैं। पीएम मोदी के संसद में दिये भाषण को सोनिया गांधी ने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं है। लोगों की रुचि अपने भविष्य और नौकरियों को जानने में है। वे अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।