विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी ने सीपीएम  और कॉंग्रेस पर साधा निशाना
(TRIPURA, India) ज्यों-ज्यों त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आती जा रही है राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप तेज़ होते जा रहे हैं। गुरूवार को त्रिपुरा के सोनामुरा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने चुनावी भाषण में जहां एक ओर राज्य की सत्ताधारी सीपीएम सरकार को कटघरे में खड़ा किया तो दूसरी तरफ कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।
पीएम मोदी ने त्रिपुरा की सीपीएम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि त्रिपुरा ने गलत माणिक पहना दी है। उन्होंने कहा कि अब माणिक नहीं चाहिए, माणिक से मुक्ति ले लो क्योंकि अब आपको हीरा चाहिए। उन्होंने कहा कि हीरा का एच मतलब है हाईवे, आई मतलब है आई वे (डिजिटल कनेक्टिविटी), आर मतलब है रोडवे और ए मतलब है एयर वे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।