अभी तक पुलिस को किसी तरह के वित्तीय लेन-देन के सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस यही कह रही है कि अरुण सेक्स चैट के बदले खुफिया जानकारी दे रहे थे। अधिकतर दस्तावेज ट्रेनिंग और युद्ध से जुड़े हवाई अभ्यास के हैं। एक सूत्र ने टीओआई से कहा कि अरुण ने ‘गगन शक्ति’ नाम के अभ्यास की जानकारी आईएसआई को दी। पुलिस ने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया मगर टीओआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अरुण को पटियाला हाउस में दीपिक सहरावत की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे उन्हें विशेष सेल द्वारा 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। अरुण से लोधी कॉलोनी में सेल के मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। यह भी जांचा जा रहा है कि क्या अरुण के साथ कोई और भी आईएसआई के जाल में फंसा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।