(International)
अमेरिकी खुफिया विभाग के प्रमुख ने भारत को आगाह करते हुए कहा है कि पाकिस्तान छोटी दूरी के हथियारों सहित नए तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है। पाकिस्तान द्वारा इन हथियारों के निर्माण की वजह से क्षेत्र में तनाव पैदा हो सकता है। नेशनल इंटेलीजेंस के डायरेक्टर डैन कोट्स ने जम्मू में सुंजवां सैन्य शिविर पर हुए पाकिस्तानी आतंकियों के एक समूह के हमले के कुछ दिन बाद यह टिप्पणी की है। कोट्स ने खुफिया मामलों से जुड़ी सीनेट की प्रवर समिति द्वारा विश्वव्यापी खतरों के मसले पर आयोजित की गई सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा कि पाकिस्तान छोटी दूरी के रणनीतिक हथियारों सहित नए तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है। उन्होंने अगाह किया कि पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों का निर्माण एवं छोटी दूरी के रणनीतिक हथियारों सहित नए तरह के परमाणु हथियारों, समुद्र आधारित क्रूज मिसाइलों, हवा में छोड़े जाने वाले क्रूज मिसाइल और लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल का विकास करना जारी रखा है। अमेरिका के खुफिया विभाग प्रमुख ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान सर्मिथत आतंकी समूह भारत के भीतर हमले जारी रखेंगे और ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने का खतरा है। बता दें कि उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के हमले में छह भारतीय सैनिकों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।
कोट्स ने सीनेट की प्रवर समिति के समक्ष सुनवाई में कहा, ‘इस्लामाबाद सर्मिथत आतंकी समूह भारत और अफगानिस्तान में हमले की योजना बनाने और हमले करने के लिए पाकिस्तान में अपनी सुरक्षित पनाहगाह का लाभ उठाना जारी रखेंगे।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।