उत्तराखंड में जसपुर की पतरापुर चौकी के पास 13 साल से दफन 555 मिसाइलों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऊधमसिंह नगर जिले के एसएसपी के अनुरोध के बाद पुलिस मुख्यालय से इन्हें निष्क्रिय करने संबंधी साजो-सामान की खरीद को बजट जारी कर दिया गया है। कुछ सामान खरीद लिया गया। मिसाइलों को निष्क्रिय करने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम को बुलाया जा रहा है। एसएसपी ऊधमसिंह नगर डॉ. सदानंद दाते का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से मिसाइलों को डिस्पोजल करने के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। कुछ सामान मिल चुका है। एनएसजी से संपर्क कर मिसाइलों को डिस्पोजल करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।