त्रिपुरा में विधानसभा की 59 सीटों पर मतदान जारी
(India) पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में विधानसभा की 59 सीटों पर चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है। इन चुनावों में कुल 307 उम्मीदवार दौड़ में हैं। राज्य में 3,214 मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और वामदल के बीच माना जा रहा है। पाछले 25 सालों से वाम दल त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज है। यूं तो राज्य में 60 विधानसभा की सीटें हैं लेकिन चरीलम विधानसभा सीट से माकपा के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देब बर्मा की पांच दिन पहले हुई मौत के कारण इस सीट पर चुनाव 12 मार्च को होगा। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने पांचवी बार फिर से सीएम की कुर्सी पर काबिज होने के मकसद से धुआंधार प्रचार किया है। उन्होंने माकपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए राज्य में करीब 50 रैलियों को संबोधित किया। दूसरे वामपंथी दलों से भी माणिक सरकार को इन चुनावों में समर्थन मिल रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।