मैसूर मे पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
(Heggadadevankote, Mysore) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम के संबोधन में कांग्रेस निशाने पर रही। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें आंखों में धूल झोंकती थीं। पहले की सरकारों में घोषणएं तो होती थीं लेकिन उसपर काम नहीं किए जाते थे।बताते चलें कि कल रविवार को पीएम ने मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास किया और इसके बाद देर रात ही वे मैसूर पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी बाहुबली महामस्थकाभिषेक महोत्सव के लिए श्रावणबेलागोला पहुंचे।पीएम मोदी ने मैसूर और उदयपुर को जोड़ने वाली हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। टूरिज़्म रोजगार के अवसर देता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।