आप के विधायकों पर आरोप लगाते हुए DASS के अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा जब तक आरोपियों को गिरफ्तान नहीं किया जाता तब तक अधिकारी काम पर नहीं जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर चीफ सेक्रेटरी पर ऐसे हमला होगा तो बाकी लोगों का क्या होगा। इससे पहले अधिकारियों ने इस मामले को लेकर एक आपात बैठक बुलाई। बैठक के बाद अधिकारियों ने इस बात का फैसला किया कि इसकी शिकायत उपराज्यपाल की।
उधर दिल्ली की सहायक सचिव मनीषा सक्सेना ने बताया मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को देर रात में सीएम डेप्यूटी सीएम और विधायकों के साथ मीटिंग के लिए बुलाया गया। जब वो पहुंचे तो उनके साथ बदसलूकी हुई। ऐसा बहुत दिनों से हो रहा कि अफसरों से बुरा बर्ताव किया जाता है और बदतमीजी से बात की जाती है।
डीएन सिंह ने कहा कि हमने उप राज्यपाल अनिल बैजल से मिलकर आप के विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। ये संविधान पर हमला है हमने कभी इस तरह की घटना आज से पहले नहीं देखी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप के विधायकों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही आईएएस अधिकारी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
बता जा रहा है कि एक मीटिंग के दौरान अमानतुल्लाह ने शिकायत की कि राशन की दुकानों पर मशीन लगने के चलते ढाई लाख परिवारों को पिछले महीने से राशन नहीं मिला है। इस पर चीफ सेक्रेट्री ने कहा दिया कि वो इन सभी सवालों का जवाब एलजी को देंगे। इसके बाद तीन साल केजरीवाल वाले विज्ञापन का मामला उठा और बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ गया और आप के दो विधायकों ने बदतमीजी की और हाथापाई पर उतर आए।
आम आदमी पार्टी की सफाई
पूरे मामले को लेकर आईएएस असोसिएशन नाराज़ है और दोनों विधायकों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जा सकती है हालांकि अमानतुल्लाह ने सफाई देते हुए कहा है कि हाथापाई चीफ सेक्रेट्री की तरफ से शुरू हुई थी। आम आदमी पार्टी ने अपना जवाब एक लेटर के जरिए ट्वीट किया। पार्टी ने इस पत्र में लिखा है कि हमने मुख्य सचिव से आधार कार्ड को लेकर हो रहीं अनियमितताओं को लेकर जवाब मांगा लेकिन उन्होंने कहा कि वो सिर्फ LG से बात करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अंशु प्रकाश ने विधायकों से अपशब्द भी कहे।
आप ने कहा मुख्य सचिव गलत आरोप लगा रहे हैं। ये साफ है कि वो बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं। बीजेपी सरकारी अफसरों और एलजी के साथ मिलकर सरकार के काम में दखल देने के लिए ये सब कर रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।