मुख्य सचिव के चेहरे पर थे घाव और कट के निशान-मेडिकल रिपोर्ट में
(DELHI, DELHI) दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उनके साथ धक्का मुक्की और मारपीट की थी। अंशु प्रकाश के इस दावे को अब उनकी मेडिकल रिपोर्ट ने और पुख्ता कर दिया है। इस रिपोर्ट में उनके चेहरे पर घाव होने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट में उनके चेहरे पर कट का निशान और कंधे पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस के मुताबिक उनके चेहरे और आसपास की जगहों पर सूजन होने की भा पुष्टि हुी है। बता दें कि इस मामले में आरोपी और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने जामिया नगर थाने में सरेंडर किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उन्होंने अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।