बिपिन रावत के बयान पर भड़के बदरुद्दीन
(DELHI, DELHI) सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बांग्लादेशी नागरिकों की असम में घुसपैठ और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) पर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इस विवाद पर सियासत भी शुरू हो गई है। एमआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन के बाद अब एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने सेना प्रमुख के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी (एआईयूडीएफ) बढ़ रही है तो सेना प्रमुख को चिंता क्यों हो रही है? हलांकि सेना प्रमुख ने भी अपने बयान पर सफाई दी है।

उन्होंने कहा कि बड़ी राजनीतिक पार्टियों के गलत रवैए की वजह से AIUDF और AAP जैसी वैकल्पिक पार्टियां तेजी से आगे बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान देकर सेना प्रमुख क्या खुद को राजनीति में शामिल नहीं कर रहे हैं? जो कि संविधान के खिलाफ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।