(International)
आतंकी संगठनों को फंड मुहैया कराने वाले देशो पर नजर रखने वाली संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स FATF ने पाकिस्तान को “ग्रे लिस्ट” में डाल दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब पड़ोसी देश पर कड़ी निगाह रखेगा । पाकिस्तान का साथ देने वाले चीन ने भी इस मसले पर अपने कदम पीछे हटा लिए है। चीन ने इस मसले में शुरुआत में अपनी आपत्ति जाहिर की थी, लेकिन बाद में उसने अपने विरोध को वापस ले लिया, और इसके बाद पाकिस्तान को आम सहमति से “ग्रे लिस्ट” में डालने का फैसला पेरिस में चल रही फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। पाकिस्तान को मनीलांड्रिग के मामले में वर्ष 2012 से 2015 तक के लिए वाॅच लिस्ट में डाल दिया गया था। लेकिन इस बार आतंकियों या आतंकी संगठनों को धन मुहैया कराने के मामले में कार्रवाई की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।