5 दिन की बेटी को गोद में लेकर मेजर,पति डी वत्स को अंतिम विदाई दी
(DELHI, DELHI) भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात कुमुद डोगरा ने यह साबित कर दिया है कि देश की निगरानी में लगे हमारे योद्धाओं का दिल फौलाद का होता है। अपनों को खोने का गम किसे नहीं सालता? लेकिन पति को हमेशा खो देने वाली कुमुद डोगरा ने जो हौसला और दिलेरी दिखाई है वो दम सभी नहीं हो सकता है। अपनी 5 दिन की बेटी को गोद में लेकर मेजर कुमुद ने विंग कमांडर पति डी वत्स को अंतिम विदाई दी है। पति के अंतिम संस्कार में मेजर कुमुद पूरी वर्दी में थीं। आज हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है। अगर आप इनसे वाकिफ नहीं है तो आपके लिए भी मेजर कुमुद के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है।
मेजर कुमुद डोगरा के पति डी वत्स इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर थे। 15 फरवरी को असम के मजोली में उनका माइक्रोलाइट हेलीकॉप्‍टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में डी वत्स की मौत हो गई थी। पति की मौत की खबर सुन कुमुद दुखी थीं। लेकिन कुमुद का दुख उनकी बेटी के लिए भी था। जब डी वत्स की मौत हुई तब उनकी बेटी महज चार दिन की ही थी। बेटी को पिता की गोद तक नसीब नहीं हुई।
डी वत्स की मौत कुमुद के लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं था लेकिन उन्‍होंने हौसला नहीं हारा। उन्होंने वही किया जो एक फौजी और फौजी की पत्नी का कर्तव्य होता है। उन्होंने फौलाद का दिल लिए अपनी पांच दिन की बेटी को गोद में लिए पति को अंतिम विदाई दी।
सोशल मीडिया पर मेजर कुमुद और उनकी बेटी की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही तस्वीरों में कुमुद अपनी बेटी को गोद में लिए आगे बढ़ती दिख रहीं हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।