बाॅलीवुड की शानदार अदाकारा श्रीदेवी का निधन
(India) बाॅलीवुड की शानदार अदाकारा और अपने अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार (24 फरवरी) की रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। अपने आखिरी पलों में वह दुबई में थी। श्रीदेवी अपनी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। उनकी बड़ी बेटी जान्हवी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी, जिसके चलते वह दुबई नहीं जा सकीं। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर इस वक्त दुबई में ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां कुछ मेडिकल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। दिवंगत अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिये एक निजी जेट विमान भेजा गया है।
विमान आज दुबई से उड़ान भरेगा और दोपहर 12 बजे मुंबई पहुंचने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोखंडवाला स्थित उनके घर पर रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। उसके बाद श्रीदेवी का अंतिम संस्कार जुहू स्थित हिंदू शमशान भूमि में किया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।