मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी
(India) मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग मंगलवार सुबह से जारी है। माचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दोनों राज्यों की 59-59 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। चुनाव के नतीजे 3 मार्च को आएंगे। नागालैंड के तिजित टाउन विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ में धमाका हो गया। इस धमाके में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। वहीं ब्लास्ट की वजह क्या थी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
बीजेपी और कांग्रेस ने दोनों राज्यों में जमकर प्रचार-प्रसार किया था। असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनाने के बाद बीजेपी मेघालय और नागालैंड में भी सत्ता हासिल करने के प्रयास में है। वहीं नागालैंड को तीन मुख्यमंत्री देने वाली कांग्रेस भी पूरी तैयारी में है। मेघालय के विलियमनगर से एनसीपी के उम्मीदवार जोनाथन एन संगमा की आईईडी ब्लास्ट में मौत होने के कारण यहां चुनाव को रद्द कर दिया गया है। वहीं नागालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के चीफ नेफियू रियो को कोहिमा जिले के उत्तर अंगामी-2 विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।