पंजाब के सबसे बड़े निगम के लिए 24 फरवरी को मतदान हुए थे। हालांकि, कई जगह हिंसा से जुड़ी खबरें भी सामने आई थीं। लुधियाना नगर निगम के तहत 95 वॉर्ड्स के लिए वोटिंग हुई थी। 500 के आसपास उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 60 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था। लुधियाना नगर निगम के तहत करीब 10 लाख 50 हजार वोटर रजिस्टर्ड हैं। इनमें 5 लाख 67 हजार पुरुष, 4 लाख 28 हजार महिलाएं और 23 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पीटीआई ने 24 जनवरी को खबर दी थी कि विभिन्न स्थानों पर विपक्ष और सत्ताधारी नेताओं के बीच संघर्ष हुआ था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।