मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्ति चिदंबरम चेन्नै से गिरफ्तार
(India) रिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार (28 फरवरी, 2018) को चेन्नई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार है। सीबीआई का आरोप है कि कार्ति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में सहयोग नहीं कर रहे। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई जब कार्ति लंदन से भारत लौटे थे। सूत्रों के अनुसार अभी उनसे एयरपोर्ट पर ही पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें राजधानी दिल्ली लाया जाएगा। इससे पहले 26 फरवरी को दिल्ली की एक अदालत ने कार्ति चिदंबरम के चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) एस भास्कररमन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। भास्कररमन को आईएनएक्स मीडिया से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि कांग्रेस नेता के बेटे पर मनीलांड्रिंग का आरोप है। मामले में ईडी ने 13 जनवरी को कार्ति के दिल्ली और चेन्नई स्थित ठिकानों पर छापा मारकर छानबीन की थी। इससे पहले ईडी ने इस मामले में पिछले साल 1 दिसंबर को भी कार्ति के रिश्‍तेदारों समेत अन्‍य लोगों के ठिकानों पर छापे मारे थे। ज्ञात हो कि पी. चिदंबरम ने बतौर वित्‍तमंत्री रहते साल 2007 में एयरसेल-मैक्सिस डील को विदेशी निवेश प्रबंधन बोर्ड (एफआईपीबी) के तहत मंजूरी दी थी। इस मामले में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद ईडी ने जांच शुरू की थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।