SSC पेपर लीक मामले में सरकार ने मानी CBI जांच की मांग
(India) कर्मचारी चयन आयोग (ssc) परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मंजूरी छात्रों की दे दी है। देश भर से आए बड़ी संख्या में छात्र इस धांधली के खिलाफ 27 फरवरी से प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन देते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। आखिरकार इस मामले ने राजनैतिक तूल पकड़ा तो सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी थी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग मानते हुए जांच सीबीआई को दे दी गई है, और हम उम्मीद करते हैं कि इसके बाद छात्र अपना प्रदर्शन वापस ले लेंगे।‘
उधर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने छात्रों से प्रदर्शन वापस लेने की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग मान ली है। हमारे सांसद मीनाक्षी लेखी और मनोज तिवारी लगातार छात्रों के संपर्क में थे। अब छात्र भी समझदार हैं, पढ़े-लिखे हैं। लिखित सूचना आने में कुछ औपचारिक प्रक्रियाएं होती हैं, जिसमें वक्त लगता है। उम्मीद करते हैं कि वह अपना प्रदर्शन अब वापस लेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।