मेघालय : आज CM पद की शपथ लेंगे कोनराड संगमा
(India) नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के अध्यक्ष कोनराड संगमा मेघालय के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में आज पद और गोपनीयता की शपथ लेगें। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और असम के मुख्यमंत्री सवार्नंद सोनोवाल समेत कई गणमान्य लोगों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।
इस बीच संगमा को मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने को लेकर गठबंधन में विरोध शुरू हो गया है। एनपीपी नीत गठबंधन मेघालय डेमोक्रटिक एलायंस के सहयोगी दल हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) गठबंधन के अन्य सहयोगी दल यूनाइटेड डेमोक्रेटक पार्टी (यूडीएफ) से इसलिए नाराज हैं कि उसने संगमा को मुख्यमंत्री बनाये जाने की सिफारिश की। उसका आरोप है कि संगमा 6० सदस्यीय विधानसभा के निर्वाचित सदस्य नहीं हैं। एचसीपीडीपी के मुखिया ए मिलर वासियावमोइट ने संगमा को मुख्यमंत्री के रूप में अस्वीकार करते हुए कहा, 'हमारी पार्टी एनपीपी के नवनिर्वाचित विधायक प्रोस्टोन तिंसोंग को मुख्यमंत्री बनाये जाने के पक्ष में है।' पूरी तरह से क्षेत्रीय दल के सरकार बनाने का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे किसी सरकार को स्वीकार नहीं करेगी जिसमें कांग्रेस या भाजपा शामिल है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।