पीएनबी बैंक घोटला मामले में सीबीआई ने भेजा दो बैंकों के सीईओ को नोटिस
(India) पंजाब नेशनल बैंक में हाल ही में उजागर हुए 12,636 करोड़ रुपये के घोटालेे के मामले में सीबीआई ने आईसीआईसी बैंक की सीईओ चंदा कोचर सहित एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को लोन अप्रूवल के केस में नोटिस जारी किया है। नोटिस गीतांजलि ग्रुप को लोन अप्रूवल के मामले में भेजा गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कोचर अभी सीबीआई दफ्तर में ही मौजूद है। उन्हें पूछताछ के लिए बीते सोमवार और मंगलावर (6 मार्च, 2018) को उपस्थित रहने को कहा था। सीबीआई ने मंगलवार को घोटाला मामले की जांच के संबंध में गीतांजलि समूह के बैंकिंग कामकाज के उपाध्यक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है। दिल्ली में सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘विपुल चितालिया से पूछताछ की जा रही है।’ उन्होंने कहा कि चितालिया के बैंकॉक से लौटने के बाद सीबीआई उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से ही पूछताछ के लिए लेकर चली गई।
हीरा कारोबारी नीरव मोदी के साथ चोकसी पर 12,636 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोप है। इसी घोटाले में अतिरिक्त 1,300 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का खुलासा 26 फरवरी को हुआ था। सीबीआई ने 14 फरवरी को नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी, भाई निशाल मोदी, मेहुल चोकसी और उनकी कंपनियों डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलार डायमंड के खिलाफ पहली शिकायत (एफआईआर) दर्ज की थी। मोदी, उनका परिवार और चोकसी जनवरी के पहले सप्ताह में ही देश छोड़कर फरार हो गए थे। सीबीआई ने चोकसी के गीतांजलि समूह के खिलाफ 4,886.72 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को लेकर 15 फरवरी को दूसरीशिकायत दर्ज की थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।