(India)
त्रिपुरा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद बेलोनिया टाउन में काॅलेज स्क्वेयर स्थित रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद मंगलवार रात तमिलनाडु में पेरियार और फिर कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। मोदी की इस नाराजगी को त्रिपुरा की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं को अतिउत्साह में न आने का एक संदेश भी माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन घटनाओं से नाखुश पीएम मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है। ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाने की भी हिदायत दी। पीएम के इस मामले पर संज्ञान लेने के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों के लिए अडवाइजरी जारी कर दी है। मंत्रालय ने राज्यों में मूर्ति तोड़ने और अन्य किसी भी प्रकार के हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी पत्र के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री ने त्रिपुरा और तमिलनाडु समेत देश के दूसरे हिस्से में मूर्ति तोड़े जाने की घटनाओं को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की है। गृह मंत्रालय ने राज्यों से ऐसी घटना को अंजाम देनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और दोबारा ऐसा न हों, इसके लिए भी जरूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की ताकीद की।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।