प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी सांसदों से कहा, ‘अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय मेरे लिए भी निकालो‘
(India) पूर्वोत्तर में मिली जीत के बाद एक तरफ जहां भाजपा नेताओं के बीच उत्साह का माहौल है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने पार्टी की संसदीय कमेटी की बैठक में भाजपा नेताओं और सांसदों को संबोधित करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि, "ये जीत तो मात्र एक शुरुआत है भाजपा नेताओं को इस जीत से ज्यादा उत्साहित न होते हुए भविष्य की रणनीति के बारे में सोंचना चाहिए"।
प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं और सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं और सांसदों के अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच से कुछ समय निकाल कर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर मौजूद पार्टी के नए मुख्यालय में कुछ समय बिताना चाहिए जहां वो पार्टी के अन्य वर्कर्स से मुलाकात करे और उनकी बात सुनें। जिससे पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य के चुनावों की भी तैयारी की जा सकें। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष श्री अमित शाह की तरफ से भाजपा के सांसदों और उन सभी नेताओं को शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में डिन्नर के लिए आमंत्रित किया जो मेघालय में संगमा और उनके कैबिनेट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।