त्रिपुरा और तमिलनाडु के बाद यूपी में हुई मूर्ति तोड़ने की घटना
(India) मूर्ति तोड़ने का सिलसिला त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद लेनिन की मूर्ति गिराए जाने से शुरू होकर यूपी के मेरठ में भीमराव अंबेड़कर की मूर्ति तोड़ने तक मामला सामने आया है। इसके बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति है। मेरठ के मदाना थाने में लगी बीआर अंबेड़कर की एक मूर्ति बुधवार सुबह क्षतिग्रस्त मिली। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने मंगलवार रात इस घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। मूर्ति टूटी होने को लेकर सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रशासन ने यहां नई मूर्ति लगवाने की बात कहकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल वहां अंबेड़कर की नई मूर्ति लगवा दी गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।