विप्लव कुमार देव आज लेंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ
(India) त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में बीजेपी की सफलता के बाद विप्लव कुमार देव आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा जिष्णु देव वर्मा राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की गईं हैं। समारोह में शामिल होन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा बीजेपी के संसदीय बोर्ड के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा गुरुवार को विप्लव कुमार और पार्टी नेता राम माधव पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार को भी समारोह का निमंत्रण देने पहुंचे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।