पालघर के पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ सिंह ने बताया कि बॉयसर औद्योगिक एस्टेट में एक बॉयलर में विस्फोट के बाद आग लग गई। उन्होंने कहा कि कि हमारी टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि आग कंपनी के आस-पास के अन्य कंपनियों में फैल गई है। उन्होंने कहा इन कंपनियों में रासायनिक ड्रम हैं, जिसके कारण आग फैल रही है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आग अग्निशमन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू हो गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।