प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने सोलर प्लांट का किया लोकार्पण
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने आज मिर्जापुर जिले में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट की प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगवानी की।

उसके बाद वे छानवे ब्लॉक स्थित दादर कलां के लिए रवाना हुए जहां मोदी और मैक्रों ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने बटन दबाकर 75 मेगावॉट उत्पादन क्षमता वाले इस सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।