कुछ अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है। अधिकारियों ने बताया कि आज सीआपीएफ के 212 वीं बटालियन के जवान एंटी लैंडमाइन व्हीकल में सवार होकर रवाना हुए थे। जब वह किस्टाराम थाना क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने एक शक्तिशाली विस्फोट में वाहन को उड़ा दिया। इससे बल के आठ जवान शहीद हो गए। इस घटना में कुछ अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी है।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना किया गया है। शवों और घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि घटना जंगल के भीतर दुर्गम इलाके में हुई है। घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।