नवाज शरीफ के आवास के निकट बम विस्फोट
(International) पाकिस्तान के लाहौर शहर में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास के निकट हुए शक्तिशाली विस्फोट में 4 पुलिसर्किमयों सहित 8 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह विस्फोट नवाज शरीफ के आवास से महज एक किलोमीटर की दूरी पर एक पुलिस चौकी के नजदीक हुआ। बतादें कि विस्फोट स्थल से कुछ दूरी पर तबलीगी जमात का एक कार्यक्रम था।
‘ रेस्क्यू1122’ के प्रवक्ता जाम सज्जाद ने के मुताबिक ‘‘ विस्फोट में सात लोग मारे गए हैं। कुल20 लोग घायल हुए हैं जिनमें सात पुलिसकर्मी हैं। चार पुलिसर्किमयों की हालत गंभीर बताई गई है।’’ उन्होंने कहा कि घायलों को शरीफ मेडिकल कॉम्पलेक्स और निकट के अस्पतालों में ले जाया गया है। लाहौर के पुलिस उपायुक्त डॉक्टर हैदर अशरफ ने संवाददाताओं को बताया कि मारे गए लोगों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसर्किमयों की हालत गंभीर है।उन्होंने कहा कि अभी स्पष्ट नहीं है कि यह आत्मघाती विस्फोट था या फिर प्लांटेड डिवाइस से धमाका किया गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। अभी किसी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।