सर्वे में बेंगलुरु, चेन्नई, कराची और नई दिल्ली जैसे 10 शहरों को सबसे सस्ते गंतव्य के रूप में दर्शाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है हालांकि भारत एक तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है, लेकिन इसके बावजूद वेतन और खर्च करने के मामले में यहां की ग्रोथ अब भी काफी कम है। आय में असमानता इसका एक महत्वपूर्ण कारण है। आज भी घर खर्च चलाने के लिए यहां लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है।
पश्चिमी देशों की तुलना में यहां कम दर पर ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी इलाकों में खाद्यान्नों और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति, कुछ सामानों पर सरकारी सब्सिडी भी वस्तुओं के दाम बढ़ने से रोकते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।