इंफाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय विज्ञान कांग्रेस का करेंगे शुभारंभ
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंफाल में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के105 वें सत्र का शुभारंभ करने के लिए इंफाल पहुंच चुके हैं। उनकी आगवानी मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और राज्यपाल नज़मा हेपतुल्लाह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद वह राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, एक हजार आंगनवाड़ी केंद्रों और शिक्षकों, डॉक्टरों और नर्सों के लिए 19 आवासीय परिसरों की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री लुवांगपोकपा बहुखेल परिसर का भी उद्घाटन करेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हर साल होता है। आम तौर पर जनवरी के पहले सप्ताह में इसका आयोजन होता है। देशभर से शीर्ष वैज्ञानिक इस सम्मेलन में शिरकत करते हैं। पिछली विज्ञान कांग्रेस का आयोजन आंध्रप्रदेश में तिरूपति में हुआ था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।