(India)
चारा घोटाले के दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, जगन्नाथ मिश्र समेत 31 आरोपियों पर आज फैसला आएगा। चारा घोटाले के दुमका कोषागार से तीन करोड़ तेरह लाख रुपये की अवैध निकासी से जुड़े मामले में सीबीआई की शिवपाल सिंह की विशेष अदालत ने फैसला शुक्रवार को एक दिन के लिए टाल दिया था। लालू फिलहाल रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। अदालत ने लालू समेत सभी 31 आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है। मामले में 15 मार्च को फैसले की तिथि तय की गई थी। लेकिन लालू प्रसाद द्वारा तीन लोगों को आरोपी बनाने का अनुरोध किए जाने से अदालत ने फैसले की तिथि गुरुवार को सुनवाई के दौरान बढ़ा दी थी। अदालत ने कहा था कि शुक्रवार को फैसले की तिथि निर्धारित की जाएगी। बता दें कि लालू प्रसाद समेत 30 आरोपी देवघर कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में दोषी करार दिया गया था। इस मामले में 23 दिसंबर 2017 से लालू समेत अन्य आरोपी जेल में सजा काट रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।