आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव के ऊपर चारा घोटाले के कुल 6 मामले हैं, जिनमें से 3 मामलों में उन्हें सजा सुनाई जा चुकी है। वहीं चौथे दुमका कोषागार अवैध निकासी मामले में उन्हें दोषी करार दिया जा चुका है। लालू के ऊपर दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 के बीच दुमका कोषागार से 13.13 करोड़ रुपए फर्जी तरीके से निकालने का आरोप लगा है।चारा घोटाले के पहले मामले में लालू को 2013 में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। दूसरे मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को दोषी करार देते हुए 23 दिसंबर, 2017 के दिन साढ़े तीन साल की सजा सुनाई। इसके अलावा चारा घोटाले के तीसरे मामले में कोर्ट ने 24 जनवरी, 2018 के दिन आरजेडी चीफ को 5 साल की सजा सुनाई थी। इन सभी मामलों में लालू यादव इस वक्त बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।