मुंबई : रेलवे में नौकरी के लिए छात्रों का प्रदर्शन
(India) मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और माटुंगा रेलवे स्टेशन के बीच प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पटरियों पर कब्जा जमा लिया है। ये छात्र रेलवे में नौकरी की मांग कर रहे हैं। रेलवे पटरियों पर छात्रों के बैठने से ट्रेनों का आवागमन बाधित हो रहा है और आम-जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में ये छात्र रेलवे की सरकारी नौकरी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों को रेल पटरियों से हटाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच रही है। बता दें कि ऑफिस टाइम होने और सीएसटी-माटुंगा की लाइन पर ज्यादा ट्रैफिक होने से लोगों को भी परेशानी हो रही है। लोकल ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी के ट्रेनें भी प्रदर्शन के चलते लेट हो रही हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।