सुषमा स्वराज ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि सामूहिक कब्र मिला है और डीएनए टेस्ट से इस बात की पुष्टि होती है कि मोसूल से गिरफ्तार किए गए लोगों को यही पर दफनाया गया था। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बताया, “यह सभी भारतीयों के लिए दुख की बात है। मैं यह कहना चाहता हूं कि क्यों सरकार ने इस बात की जानकारी देने में इतनी देरी की। उन्हें यह बताया चाहिए कि जब उनकी मौत हो गई तब इसमें इतनी देरी क्यों की गई।”
उन्होंने कहा- “जिस तरह से सरकार ने परिवारों का उम्मीद दी वह भी ठीक नहीं था।” स्वराज ने राज्यसभा मे बताया कि बगदाद में अथॉरिटी ने शवों को पहचान करने में मदद की और इस बात की पुष्टि सोमवार को की गई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।