राजबब्बर ने छोड़ा यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद,राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा
(India) हाल ही हुए कांग्रेस महाधिवेशन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार राजबब्बर ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि पार्टी या खुद राजबब्बर की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। प्रदेश पदाधिकारियों ने भी इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया। सूत्रों के मुताबिक राजबब्बर ने अपने कुछ करीबी लोगों को अपने इस फैसले की जानकारी दी। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अभी किसी का नाम तय नहीं है। आधिकारिक रूप से इसका ऐलान होने तक राजबब्बर अपने पद पर बने रहेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।