राज्यसभा चुनाव में 25 सीटों के लिए 6 राज्यों में मतदान जारी
(DELHI, DELHI) राज्यसभा चुनाव के लिए छह उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों की 25 सीटों पर मतदान आज सुबह 9 बजे से शुरू हो चुका है। यूपी की 10 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी की 8 सीटों पर जीत तय है लेकिन वह एक और सीट छीनने की कोशिश में है।
उत्तर प्रदेश 10 सीट पश्चिम बंगाल (छह सीट झारखंड दो सीट कर्नाटक चार सीट) तेलंगाना तीन सीट व छत्तीसगढ़ एक सीट शामिल है। इन सभी राज्यों में तय सीटों से एक उम्मीदवार ज्यादा होने से चुनाव कराए जा रहे है।
राज्य सभा की जिन 59 सीटों को भरा जाना है उनमें से मार्च 15 को 10 राज्यों के 33 उम्मीदवारों निर्विरोध चुना गया। उनमें केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर शामिल थे। यह चुनाव उत्तर प्रदेश जहां केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली का जीतना तय माना जा रहा है इसके अलावा पश्चिम बंगाल कर्नाटक झारखंड छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतदान हो रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।