सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में पितांबर झा, पंकज मोहन भुई, फूलचंद सिंह, एम एस बेदी, नंदकिशोर प्रसाद, ओपी दिवाकर और नरेश प्रसाद पेश हुए थे। वहीं लालू प्रसाद की ओर से उनके अधिवक्ता प्रभात कुमार ने अदालत में पक्ष रखा था।
वकील ने कहा था कि लालू प्रसाद की उम्र 70 साल से ऊपर हो चुकी है। पूर्व में ऑपरेशन भी हो चुका है। फिलहाल रिम्स में इलाज चल रहा है। लंबे समय से ट्रायल फेस कर रहे हैं। इसलिए उन्हें कम सजा दी जाए। वहीं अन्य दोषियों ने भी बीमारी समेत परेशानियां बताते हुए कम सजा की गुहार लगायी थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।