(India)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए 23 मार्च की तारीख हमेशा खास रहेगी। शुक्रवार को पार्टी संसद के उच्च सदन में कुल 12 सीटें जीतने के बाद राज्यसभा की सबसे बड़ी पार्टी बनी। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए ये मौका खास था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में हार का बदला लेते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समाजवादी पार्टी (सपा) पर ताना मारा। कहा कि सपा ले सकती है। दे नहीं सकती। समझदार लोगों के लिए ठोकर ही काफी है। आपको बता दें कि शुक्रवार को कुल 17 राज्यों में राज्यसभा के चुनाव हुए थे। 10 में से 33 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि बाकी के सात राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों में से 12 पर कमल खिला। उत्तर प्रदेश के सभी उम्मदीवारों के हाथ जीत लगी है। अब उच्च सदन में भाजपा के 73 सांसद है, जिससे वह यहां सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। चुनाव में यूपी वह अतिरिक्त सीट भी थी, जिस पर पूरे दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस एक-दूसरे पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाती दिखीं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।