कैंब्रिज एनालिटिका को भारत ने भेजा नोटिस 6 दिन के अंदर दे इन  सवालों के जवाब
(DELHI, DELHI) केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से कई देशों में चुनावों को प्रभावित करने वाली कैम्ब्रिज एनालिटिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही यह बताने को कहा है कि भारत में किन-किन लोगों ने आपकी सेवा ली है? इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने छह सवालों पर इस कंपनी से तत्काल जवाब मांगा है। इसमें पहला सवाल यही है कि क्या कंपनी ने भारतीयों के डाटा में सेंधमारी की है?

सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अनाधिकृत गतिविधियों के जरिये लोगों से संज्ञान लिए बिना फेसबुक डाटा का दुरुपयोग कैम्ब्रिज एनालिटिका ने किया। ऐसा मीडिया रिपोर्ट में आया है और सरकार इस घटनाक्रम को लेकर बहुत गंभीर है। आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद के मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सरकार देश के हर एक नागरिकों के निजता के अधिकार की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह आरोप भी सामने आया है कि लोगों के व्यवहार को प्रभावित करने कि लिए भी इस डाटा का उपयोग किया गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।