वहीं कल रविवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के बीरवाह इलाके में अरिजल के खान मोहल्ला में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और रात में खोज अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि घर से भागने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों ने बाहर निकलकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई कर एक आतंकी को ढेर कर दिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।