कांग्रेस के निर्देश पर बाबरी केस से दूर हुए सिब्बल!
(India) वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अयोध्या बाबरी मस्जिद को लेकर सुन्नी वक्फ बॉर्ड की तरफ से केस लड़ रहे वकील कपिल सिब्बल को पार्टी ने फरमान सुनाया है कि वे इस केस को छोड़ दें। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ने कपिल सिब्बल से बाबरी मस्जिद की पैरवी छोड़ने के लिए कहा है। सीएनएन न्यूज 18 के अनुसार, कांग्रेस के अंदर के लोगों का कहना है कि पार्टी ने सिब्बल से कहा है कि अगर वे खुद को इस केस से दूर कर लेते हैं तो यह उनके लिए राजनैतिक तौर पर एक समझदारी का फैसला हो सकता है।
वहीं टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की दो सुनवाई में कपिल सिब्बल शामिल नहीं हुए हैं। इसी बीच यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सिब्बल द्वारा सुनवाई में शामिल न होना कांग्रेस द्वारा सिब्बल से केस को छोड़ने के लिए कहना हो सकता है। इस केस को लड़ रहे मुस्लिमों का कहना है कि जहां तक वे जानते हैं कि सिब्बल ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य जफरयाब जिलानी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कांग्रेस ने कपिल सिब्बल को क्या निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें संवैधानिक मुद्दों पर कपिल सिब्बल की जरूरत है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।